हिंदी साहित्य – The Core IAS

हिंदी साहित्य

इस पोस्ट के माध्यम से हम साहित्य के कई पहलुओं को जानने की कोशिश करेंगे, जैसे कि हिंदी साहित्य क्या है, हिंदी साहित्य की परिभाषा क्या है, हिंदी साहित्य के कितने प्रकार हैं, हिंदी साहित्य में क्या क्या आता है, हिंदी साहित्य का इतिहास (Hindi Sahitya Ka Itihas), हिंदी साहित्य का काल विभाजन (Hindi Sahitya Ka Kaal Vibhajan) आदि। इस पोस्ट में दी गई हिंदी साहित्य से जुड़ी तमाम जानकारी को पढ़कर आप हिंदी साहित्य का इतिहास नोट्स भी बना सकते हैं। यदि हम हिंदी भाषा और उसकी विकास यात्रा को समझना चाहते हैं, तो पहले हमें हिंदी साहित्य और हिंदी साहित्य का इतिहास काल विभाजन एवं नामकरण के बारे में जानना होगा। इससे हमें पता चलेगा कि कैसे हिंदी को मौखिक भाषा से लिखित भाषा में मजबूत किया गया।

हिंदी साहित्य क्या है?

हिंदी भाषा में अर्थपूर्ण जो कुछ भी लिखा व पढ़ा जा रहा है, वो हिंदी का साहित्य यानी कि हिंदी साहित्य है। हिंदी साहित्य हिंदी का वो महत्त्वपूर्ण अंग है जिसने हिंदी भाषा की रचना में अपनी अहम भूमिका निभाई है। हिंदी साहित्य के बिना हम हिंदी भाषा की कल्पना तक नहीं कर सकते थे। प्राचीन काल में भारत में हिंदी भाषा में केवल बोला और सुना जाता था लेकिन हिंदी साहित्य के आने से हिंदी भाषा में लिखा और पढ़ा भी जाने लगा। अन्य शब्दों में हम कह सकते हैं कि हिंदी साहित्य भूत, वर्तमान और भविष्य तीनों है।

हिंदी साहित्य की परिभाषा

हिंदी साहित्य का क्षेत्र इतने बड़ा और व्यापक है कि इसको परिभाषित करना थोड़ा मुश्किल कार्य है। लेकिन संस्कृत के एक आचार्य कुंतक ने इसकी परिभाषा देते हुए कहा है कि-

‘जब शब्द और अर्थ के बीच सुंदरता के लिये स्पर्धा या होड लगी हो, तो साहित्य की सृष्टि होती है। सिर्फ संस्कृतनिष्ठ या क्लिष्ट लिखना ही साहित्य नहीं है और न ही अनर्थक तुकबंदी साहित्य की श्रेणी में आती है।’

अर्थात् इस आधार पर हम भी हिंदी साहित्य की परिभाषा के रूप में कह सकते हैं कि हिंदी भाषा की कोई भी वह रचना जो अर्थहीन और भावविहीन है वह हिंदी साहित्य नहीं है। हिंदी साहित्य में किसी रचना के अर्थ और भाव ही गहरायी प्रदान करते हैं और उस रचना को साहित्य की श्रेणी में लाने का काम करते हैं।

Also Read..

UGC NET Hindi Subject

UGC NET Hindi इकाई – I हिन्दी भाषा और उसका विकास। इकाई – II हिन्दी साहित्य का इतिहास हिन्दी साहित्येतिहास दर्शन भक्तिकाल रीतिकाल  आधुनिक काल

Read More »

South China Sea dispute

What is the dispute? Reason: Importance of the South China Sea: What is the ‘nine-dash line’? How can the dispute be resolved? Conclusion:

Read More »


Write Like a Topper! Learn Effective Answer Writing for UPSC Mains at The Core IAS.

Limited Seats Available !

Contact Us

Address

103, B-5/6 II Floor, Himalika Commercial Complex Dr. Mukherjee Nagar, Delhi 09

53/4, 1st Floor, Bada Bazar Rd, Old Rajinder Nagar, New Delhi, Delhi 110060