Achieve your IAS dreams with The Core IAS – Your Gateway to Success in Civil Services

2023

सामान्य अध्ययन (प्रश्न-पत्र – VI)

GENERAL STUDIES (PAPER – VI) 

      निर्धारित समय : तीन घंटे                                                                                                                                                                   अधिकतम अंक : 200

      Time Allowed: Three Hours                                                                                                                                                Maximum Marks: 200

विशेष अनुदेश :

(i) कुल 20 प्रश्न दिए गए हैं। खण्ड-अ से 10 प्रश्न लघु उत्तरीय हैं जिनके प्रत्येक उत्तर की शब्द-सीमा 125 तथा खण्ड-ब से 10 प्रश्न दीर्घ उत्तरीय हैं जिनके प्रत्येक उत्तर की शब्द सीमा 200 निर्धारित हैं। जो हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में छपे हैं।

(ii) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

(iii) प्रत्येक प्रश्न/भाग के लिए नियत अंक उसके सामने दिए गए हैं।

(iv) प्रश्नों में इंगित शब्द-सीमा को ध्यान में रखें।

(v) उत्तर पुस्तिका में खाली छोड़े गए कोई पृष्ठ अथवा पृष्ठ के भाग को पूर्णतः काट दें।

Specific Instructions:

(i) There are 20 questions. Section-A consists of 10 short answer questions with word limit of 125 each and Section – B consists of 10 long answer questions with word limit of 200 each. The questions are printed both in Hindi and in English.

(ii) All questions are compulsory.

(iii) The number of marks carried by a question/part is indicated against it.

(iv) Keep the word limit indicated in the questions in mind.

(v) Any page or portion of the page left blank in the answer booklet must be clearly struck of.

 

खण्ड अ/SECTION – A
लघु उत्तरीय प्रश्न/Short answer questions.

1. उत्तर प्रदेश की कृषि निर्यात नीति 2019, राज्य में कृषि निर्यात गतिविधियों को कैसे मजबूती प्रदान करती है ?

How does the Uttar Pradesh Agriculture Export Policy 2019 strengthens the agricultural export activities in the State?

 

2. उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक कॉरिडोर की मुख्य विशेषताएं क्या हैं ?

What are the key features of the Uttar Pradesh Defence Industrial Corridor

 

3. उत्तर प्रदेश में निचली गंगा नहर प्रणाली की मुख्य विशेषताएं और महत्व क्या हैं ?

What are the key features and significance of the Lower Ganga Canal System. in Uttar Pradesh ?

 

4. उत्तर प्रदेश सरकार की एक जिला एक उत्पाद कार्यक्रम के अंतर्गत कौशल विकास योजना क्या है ?

What is the Skill Development Scheme under One District One Product Programme of the Government of Uttar Pradesh ?

 

5. उत्तर प्रदेश में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और उनके कल्याण के लिए प्रमुख योजनाएं क्या हैं ?

What are the major schemes for Empowerment and Welfare of Divyaangjan in Uttar Pradesh ?

 

6. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे परियोजना के प्रमुख लाभ क्या है ?

What are the major benefits of the Poorvanchal Expressway Project ?

 

7. उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं क्या हैं ?

What are the main features of the Uttar Pradesh Millets Revival Programme

 

8. उत्तर प्रदेश में भूजल के उपयोग से जुड़ी प्रमुख समस्याओं एवं चुनौतियों का उल्लेख करें ।

Mention the major problems and challenges associated with the utilization of the groundwater in Uttar Pradesh.

 

9. प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के संदर्भ में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख दिशानिर्देश क्या हैं ?

What are the major guidelines of Uttar Pradesh Government with reference to Plastic Waste Management ?

 

10. उत्तर प्रदेश सरकार का राज्य के स्थलीय पारिस्थितिकी तंत्र के संदर्भ में विज़न प्लान 2030 क्या है ?

What is the Vision Plan 2030 of Uttar Pradesh Government with reference to the terrestrial ecosystem in the State?

 

खण्ड – ब/SECTION – B

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न / Long answer questions.

11. उत्तर प्रदेश में 2023-24 के बजट में बुनियादी ढांचे के सुधार के लिए क्या प्रावधान किए गए हैं?

What provisions have been made in the budget of Uttar Pradesh for 2023-24 to improve its infrastructure ?

 

12. उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए हाल ही में क्या पहल की हैं?

What recent initiatives has the Government of Uttar Pradesh undertaken to attract investment in the State?

 

13. राज्य में सामाजिक वानिकी को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गई प्रमुख पहल और रणनीतियाँ क्या हैं ?

What are the key initiatives and strategies undertaken by the Government of Uttar Pradesh to promote social-forestry in the State?

 

14. राज्य में बागवानी के विकास के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रमुख सुविधाओं पर चर्चा करें ।

Discuss the major facilities offered by Government of Uttar Pradesh for development of horticulture in the State.

 

15. उत्तर प्रदेश में जैव-ऊर्जा विकास के लिए वर्तमान पहलों और भविष्य की संभावनाओं का आलोचनात्मक विश्लेषण करें ।

Critically analyse the current initiatives and future prospects for bio-energy development in Uttar Pradesh.

 

16. उत्तर प्रदेश में मौसम पूर्वानुमान के संदर्भ में मौसम विज्ञान केन्द्र, लखनऊ के महत्व को रेखांकित करें ।

Outline the importance of the Meteorological Centre, Lucknow with reference to weather forecasts in Uttar Pradesh..

 

17. उत्तर प्रदेश में जलवायु परिवर्तन पर राज्य कार्य योजना में शामिल मिशनों का विवरण प्रस्तुत करें ।

Present an account of the missions included in the State Action Plan on Climate Change in Uttar Pradesh.

 

18. उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र के वन्यजीव अभयारण्यों के पारिस्थितिक महत्व की व्याख्या करें।

Explain the ecological importance of the Wildlife Sanctuaries in the Tarai region of Uttar Pradesh.

 

19. उत्तर प्रदेश के बुन्देलखण्ड क्षेत्र के औद्योगिक विकास में खनिजों के महत्व का विश्लेषण करें ।

Analyse the importance of minerals in industrial development of Bundelkhand region of Uttar Pradesh.

 

20. उत्तर प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के नवाचार प्रोत्साहन कार्यक्रमों के प्रमुख उद्देश्य एवं लक्ष्य समूह क्या हैं ?

What are the major objectives and target group in Innovation Promotion Programmes of the Council of Science and Technology in Uttar Pradesh ?