UPSC GS 1 Paper 2023 Paper – The Core IAS


UPSC Mains GS 1 Paper 2023
.

1. प्राचीन भारत के विकास की दिशा में भौगोलिक कारकों की भूमिका को स्पष्ट कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 

Explain the role of geographical factors towards the development of Ancient India.  (Answer in 150 words) 10 

2.महात्मा गाँधी और रवीन्द्रनाथ टैगोर में शिक्षा और राष्ट्रवाद के प्रति सोच में क्या अंतर था ?  (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 

What was the difference between Mahatma Gandhi and Rabindranath Tagore in their approach towards education and nationalism? (Answer in 150 words) 12.0

3.विश्व के विभिन्न देशों में रेलवे के आगमन से होने वाले सामाजिक-आर्थिक प्रभावों को उजागर कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 

Bring out the socio-economic effects of the introduction of railways in different countries of the world.  (Answer in 150 words ) 10 

4.उष्णकटिबंधीय देशों में खाद्य सुरक्षा पर जलवायु परिवर्तन के परिणामों की विवेचना कीजिए । (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 

Discuss the consequences of climate change on the food security in tropical countries.  (Answer in 150 words) 10 

5.आज विश्व ताजे जल के संसाधनों की उपलब्धता और पहुँच के संकट से क्यों जूझ रहा है?  (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 

Why is the world today confronted with a crisis of availability of and access to freshwater resources?  (Answer in 150 words) 10 

6. फियॉर्ड कैसे बनते हैं? वे दुनिया के कुछ सबसे सुरम्य क्षेत्रों का निर्माण क्यों करते हैं? (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)

How are the fjords formed? Why do they constitute some of the most picturesque areas of the world? (Answer in 150 words ) 10 

7. दक्षिण-पश्चिम मानसून भोजपुर क्षेत्र में 'पुरवैया' (पूर्वी) क्यों कहलाता है? इस दिशापरक मौसमी पवन प्रणाली ने क्षेत्र के सांस्कृतिक लोकाचार को कैसे प्रभावित किया है?  (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)

  Why is the South-West Monsoon called 'Purvaiya' (easterly) in Bhojpur Region? How has this directional seasonal wind system influenced the cultural ethos of the region? (Answer in 150 words) 10 

8. क्या आप सोचते हैं कि, आधुनिक भारत में विवाह एक संस्कार के रूप में अपना मूल्य खोता जा रहा है? (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 

Do you think marriage as a sacrament is loosing its value in Modern India?  (Answer in 150 words ) 10

9. भारतीय समाज में नवयुवतियों में आत्महत्या क्यों बढ़ रही है? स्पष्ट कीजिए । (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 

Explain why suicide among young women is increasing in Indian society.  (Answer in 150 words) 10 

10. बच्चे को दुलारने की जगह अब मोबाइल फोन ने ले ली है। बच्चों के समाजीकरण पर इसके प्रभाव की चर्चा कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 

Child cuddling is now being replaced by mobile phones. Discuss its impact on the socialization of children.(Answer in 150 words ) 10 

HTML marquee Tag New Answer Writing Foundation 12 JUNE 2023 | GS FOUNDATION 10 JUNE 2023 | The Hindu Classes 17 JUNE 2023 | Mains 2023 Mentorship from 21 JUNE 2023 | General Studies Foundation 2023-24 | General Studies Advance Batch 2023-24 | One Year Integrated General Studies For 2023-24 | Two Year Integrated General Studies For 2023-25 | Three Year Integrated General Studies For 2023-26

11. वैदिक समाज और धर्म की मुख्य विशेषताएँ क्या हैं? क्या आप सोचते हैं कि उनमें से कुछ विशेषताएँ भारतीय समाज में अभी भी प्रचलित हैं? (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 

What are the main features of Vedic society and religion? Do you think some of the features are still prevailing in Indian society? (Answer in 250 words) 15 

12. सल्तनत काल के दौरान किये गये बड़े तकनीकी बदलाव क्या थे? उन तकनीकी बदलावों ने भारतीय समाज को कैसे प्रभावित किया था? (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 

What were the major technological changes introduced during the Sultanate period? How did those technological changes influence the Indian society? (Answer in 250 words) 15 

13. भारत में औपनिवेशिक शासन ने आदिवासियों को कैसे प्रभावित किया और औपनिवेशिक उत्पीड़न के प्रति आदिवासी प्रतिक्रिया क्या थी? (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 

How did the colonial rule affect the tribals in India and what was the tribal response to the colonial oppression? (Answer in 250 words ) 15

14. भारत की लंबी तटरेखीय संसाधन क्षमताओं पर टिप्पणी कीजिए और इन क्षेत्रों में प्राकृतिक खतरे की तैयारी की स्थिति पर प्रकाश डालिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)

Comment on the resource potentials of the long coastline of India and highlight the status of natural hazard preparedness in these areas. (Answer in 250 words ) 15 

15. भारत में प्राकृतिक वनस्पति की विविधता के लिए उत्तरदायी कारकों को पहचानिए और उनकी विवेचना कीजिए। भारत के वर्षा वन क्षेत्रों में वन्यजीव अभयारण्यों के महत्त्व का आकलन कीजिए।  (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)

Identify and discuss the factors responsible for diversity of natural vegetation in India. Assess the significance of wildlife sanctuaries in rain forest regions of India. (Answer in 250 words) 15 

16. भारत में मानव विकास आर्थिक विकास के साथ कदमताल करने में विफल क्यों हुआ? (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 

Why did human development fail to keep pace with economic development in India? (Answer in 250 words) 15

17. 1960 के दशक में शुद्ध खाद्य आयातक से, भारत विश्व में एक शुद्ध खाद्य निर्यातक के रूप में उभरा। कारण दीजिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)

From being net food importer in 1960s, India has emerged as a net food exporter to the world. Provide reasons. (Answer in 250 words ) 15 

18. क्या भारतीय महानगरों में शहरीकरण गरीबों को और भी अधिक पृथक्करण और/या हाशिए पर ले जाता है? (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 

Does urbanization lead to more segregation and/or marginalization of the poor in Indian metropolises? 

19. भारत में जातीय अस्मिता गतिशील और स्थिर दोनों ही क्यों है? 

Why is caste identity in India both fluid and static? (Answer in 250 words) 15

20. संजातीय पहचान एवं सांप्रदायिकता पर उत्तर-उदारवादी अर्थव्यवस्था के प्रभाव की विवेचना कीजिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 

Discuss the impact of post-liberal economy on ethnic identity and communalism. (Answer in 250 words ) 15 

Contact Us

Address

103, B-5/6 II Floor, Himalika Commercial Complex Dr. Mukherjee Nagar, Delhi 09

53/4, 1st Floor, Bada Bazar Rd, Old Rajinder Nagar, New Delhi, Delhi 110060