Achieve your IAS dreams with The Core IAS – Your Gateway to Success in Civil Services

  1. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 500 शब्दों में निबंध लिखिए :

(क) नारी शिक्षा का महत्त्व

(ख) स्वतंत्रता का अर्थ स्वैराचार नहीं

(ग) जीवन में गुरु का स्थान

(घ) मेरे सपनों का भारत

(ङ) मेरी प्रिय पुस्तक

(च) निजभाषा की उन्नति ही सब उन्नति का मूल है  

  1. निम्नलिखित अवतरण का एक-तिहाई शब्दों में सार लिखते हुए उसका उपयुक्त शीर्षक दीजिए :

जिस जाति की सामाजिक अवस्था जैसी होती है, उसका साहित्य भी वैसा ही होता है। जातियों की क्षमता और सजीवता यदि कहीं प्रत्यक्ष देखने को मिल सकती है, तो उनके साहित्य-रूपी आइने ही में मिल सकती है। इस आइने के सामने जाते ही हमें तत्काल मालूम हो जाता है कि अमुक जाति की जीवनी-शक्ति इस समय कितनी और कैसी है साथ ही भूतकाल में कितनी और कैसी थी। आप भोजन करना बंद कर दीजिए, आपका शरीर क्षीण हो जाएगा और कदाचित नाशोन्मुख होने लगेगा। इसी तरह आप साहित्य के रसास्वादन से अपने मस्तिष्क को वंचित कर दीजिए, वह निष्क्रिय होकर धीरे-धीरे किसी काम का न रह जाएगा। सच ही, हमारी सामाजिक स्थिति-गति का प्रतिबिंब साहित्य में दिखाई देता है और साहित्य का प्रभाव हमारे मन और मस्तिष्क पर पड़ता है।

  1. निम्नलिखित सभी अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध कीजिए :

(क) देश में अनेकों नेता हैं।

(ख) मैं यह निबंध नहीं लिखा है।

(ग) मैं गाने की कसरत कर रहा हूँ।

(घ) शोक है कि आपने मेरे पत्रों का कोई उत्तर नहीं दिया।

(ङ) लड़का मिठाई लेकर भागता हुआ घर आया।

(च) मैंने एक वर्ष तक उसकी प्रतीक्षा देखी।

(छ) ऐसी एकाध बातें और देखने में आती हैं।

(ज) कृपया आप ही यह बताने की कृपा करें।

(झ) अंत में उसने प्रार्थना-पत्र पर हस्ताक्षर किया।

(ञ) मैं चिड़ियों की कल-कल से जग गया। 

  1. निम्नलिखित मुहावरे-लोकोक्तियों में से किन्हीं पाँच का अर्थ लिखकर उन्हें वाक्यों में प्रयुक्त

    कीजिए:

(क)      अँगूठा दिखाना

(ख)      अपना उल्लू सीधा करना

(ग)       ऊँची दुकान फीके पकवान

(घ)       कागजी घोड़े दौड़ाना

(ङ)      आम के आम गुठलियों के दाम

(च)       चिराग तले अँधेरा

(छ)       गुदड़ी का लाल

(ज)       मुँह की खाना

(झ)       तूती बोलना

(ञ)       सिर उठाना

  1. संज्ञा की परिभाषा देकर उसके भेदों पर सोदाहरण प्रकाश डालिए।
  2. निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए : 

(क)      आकाश

(ख)      कमल

(ग)       तालाब

(घ)       पुत्र

(ङ)      पृथ्वी

(च)       रात्रि

(छ)       समुद्र

(ज)       सिंह

(झ)       कपड़ा

(ञ)       गणेश

  1. निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच वाक्यांशों के लिए एक शब्द लिखकर उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए :

(क)      जिसे चार भुजाएँ हैं

(ख)      जिसके हृदय में दया नहीं है 

(ग)       जिसे ईश्वर में विश्वास नहीं है

(घ)       जिसकी उपमा न हो

(ङ)      जो कहा न जा सके

(च)       नहीं मरने वाला

(छ)       शिव का उपासक या शिव से संबद्ध

(ज)       जो बहुत बोलता है

(झ)       अपने परिवार के साथ

(ञ)       जो विज्ञान जानता है 

  1. निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच सामासिक पर्दो का विग्रह करते हुए समास बताइए :

(क)      सेनापति

(ख)      नील गाय

(ग)       त्रिलोक

(घ)       वीणापाणि

(ङ)      राम-कृष्ण 

(च)       माँ-बाप

(छ)       जितेंद्रिय

(ज)       दूरागत

(झ)       यथाक्रम

(ञ)       आजन्म

  1. निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच प्रत्ययों को चुनकर प्रत्येक से दो-दो शब्द बनाइए :

(क)      वाला

(ख)      दार

(ग)       आई       

(घ)       आहट

(ङ)      आवट

(च)       आवा

(छ)       पन 

(ज)       ता

(झ)       आल 

(ञ)       इक