BPSC PYQ

65 BPSC | PREVIOUS YEAR PAPERS | MAINS |GENERAL HINDI

 

  1. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 500 शब्दों में निबंध लिखिए :

(क) विद्यार्थी और अनुशासन

(ख) राष्ट्रीय एकता

(ग) विज्ञान की उपलब्धियाँ

(घ) बेरोजगारी की समस्या

(ङ) महंगाई की समस्या

(च) मन के हारे हार है मन के जीते जीता

  1. निम्नलिखित अवतरण का एक-तिहाई शब्दों में सार लिखते हुए उसका उपयुक्त शीर्षक दीजिए :

स्वस्थ शरीर वाला मनुष्य ही इस संसार के सभी प्रकार के सुखों को भोग सकता है तथा सखमय जीवन बिता सकता है। स्वस्थ शरीर के लिये पौष्टिक भोजन तथा व्यायाम दोनों ही अति आवश्यक हैं। व्यायाम करने का भी ढंग होता है। इसे करते समय सदा कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। पहली सावधानी यह है कि आयु, समय व शरीर की क्षमता के अनुसार ही व्यायाम करना चाहिए। दूसरी सावधानी यह है कि सही व्यायाम का चुनाव करना चाहिए तथा व्यायाम की उचित मात्रा निश्चित करनी चाहिए। तीसरी सावधानी यह है कि शुद्ध वायु, प्रकाश वाले खुले स्थान में व्यायाम करना चाहिए। व्यायाम के अनेक लाभ हैं-इससे शरीर में शुद्ध रक्त का संचार होता है, भोजन ठीक से पचता है, शरीर पुष्ट बन जाता है, थकान कम अनुभव होती है तथा मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है।

  1. निम्नलिखित सभी अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध कीजिए : 

(क)  उन्होंने कहाँ जाना है?

(ख)  दही जम गई है।

(ग)   मेरा पिताजी दफ्तर गया है।

(घ)   वह जल्दी लौट आएंगे।

(ङ)  गाँधी जी बोलते थे सदा सत्य।

(च)   बच्चे ने संतरे को खाया।

(छ)  आज का दीन बहुत शुभ है।

(ज)  मुझे गरम गाय का दूध दो।

(झ)  राधा, रमेश और रमा पढ़ रही थीं।

(ञ)  हाय! कितना सुंदर चित्र है।

(ग)   जो कभी बूढ़ा न हो

(घ)   जो सब कुछ जानता हो ।

(छ)  जिसकी पत्नी मर गई हो विपूर

(च)   जिसका अंत न हो

(छ)  जिसे भुलाया न जा सके

(ज)  जिसमें सहनशक्ति हो

(झ)  व्याकरण जानने वाला तारण 

(ञ)  जिसकी आयु लंबी हो हि मूर

  1. निम्नलिखित मुहावरे-लोकोक्तियों में से किन्हीं पाँच का अर्थ लिखकर उन्हें वाक्यों में प्रयुक्त कीजिए : 

(क)    कमर कसना

(ख)    अंधे की लाठी

(ग)     एक और एक ग्यारह होना

(घ)    कलेजा मुंह को आना

(ङ)    घी के दिये जलाना

(च)    जीती मक्खी निगलना

(छ)    अधजल गगरी छलकत जाए

(ज)    घर की मुरगी दाल बराबर

(झ)    अधे में काना राजा

(ञ)    नाकों चने चबाना

  1. संज्ञा की परिभाषा देते हुए उसके भेदों को सोदाहरण लिखिए। 
  2. निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए : 

(क)        अमृत

(ख)        चंद्रमा

(ग)         कमल

(घ)         अहंकार

(ङ)        दूध

(च)         मति

(छ)        शत्रु

(ज)         संसार

(इ)         राजा

(ञ)        स्वर्ण 

  1. निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच वाक्यांशों के लिए एक शब्द लिखकर उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए : 

(क)          दूसरों से ईर्ष्या करने वाला

(ख)          जो भूमि उपजाऊ हो उर्वर 

  1. निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच समासों के समस्त पदों का विग्रह करते हुए समास बताइए : 

(क) प्रतिदिन

(ख) देशनिकाला

(ग)  नीलगाय 

(घ)  त्रिवेणी

(ङ) जन्म-मृत्यु

(च)  दशानन

(छ) नीलकंठ

(ज)  दोपहर

(झ) तुलसीकृत

(ञ) यथासमय

  1. निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच उपसर्गों के दो-दो शब्द बनाइए : 

अति ; ; दुर ; कु ; बद ; दु; नि ; वि ; निर् ; अप। . 

 

Author

admin