64 BPSC | PREVIOUS YEAR PAPERS | MAINS |GENERAL HINDI – The Core IAS

64 BPSC | PREVIOUS YEAR PAPERS | MAINS |GENERAL HINDI

  1. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 500 शब्दों में एक निबंध लिखिए :

(क)      स्वच्छ भारत अभियान 

(ख)      भारत की शिक्षा एवं संस्कृति 

(ग)       तीर्थयात्रा वर्णन

(घ)       दूरदर्शन द्वारा शिक्षा

(ङ)      “मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना” (च) परिश्रम स्वर्ग से भी बढ़कर बहुमूल्य वस्तु है 

  1. निम्नलिखित अवतरण का एक-तिहाई शब्दों में सार लिखते हुए उसका उपयुक्त शीर्षक दीजिए :

“मुझे मानव जाति की दुर्दम-निर्गम धारा के हजार वर्ष का रूप साफ दिखाई दे रहा है। मनुष्य की जीवन-शक्ति बड़ी निर्मम है, वह सभ्यता और संस्कृति के वृथा मोहों को रौंदती चली आ रही है। न जाने कितने धर्माचारों, विश्वासों, उत्सवों और व्रतों को धोती, बहाती यह जीवन धारा आगे बढ़ रही है। संघर्षों से मनुष्य ने नई शक्ति पाई है। हमारे सामने समाज का आज जो रूप है वह न जाने कितने ग्रहण और त्याग का रूप है। देश और जाति की विशुद्ध संस्कृति केवल बात की बात है। सब कुछ में मिलावट है, सब कुछ अविशुद्ध है। शुद्ध है केवल मनुष्य की दुर्दम जिजीविषा (जीने की इच्छा)। वह गंगा की अबाधित-अनाहत धारा के समान सब कुछ को हजम करने के बाद भी पवित्र है।” 

 

  1. निम्नलिखित सभी अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध कीजिए : 1×10=10 

(क)       गुरु के ऊपर श्रद्धा रखनी चाहिए।

(ख)       वह आगे बढ़ सकने का प्रयत्न करता है।

(ग)        देवता को एक फूलों की माला चढ़ा दी।

(घ)       मुझसे यह काम सम्भव नहीं हो सकता।

(ङ)      पंडितजी कहे हैं कि कल छुट्टी रहेगी।

(च)       लड़के और लड़किया खेल रहे हैं।

(छ)       पुलिस ने हरि में आरोप लगाया।

(ज)       मैं गाने की कसरत कर रहा हूँ।

(झ)       हमारी सौभाग्यवती कन्या का विवाह हो रहा है।

(ब)       उसे मृत्युदण्ड की सजा मिली है। 

  1. निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच वाक्यांशों के लिए एक शब्द लिखकर उन्हें वाक्यों में प्रयोग कीजिए : 

(क) दस मुखोंवाला

(ख) जिसमें जान न हो

(ग) पन्द्रह दिन का समूह

(घ) जो पढ़ने लायक हो

(ङ) जो ग्रहण करने योग्य न हो

(च) जो शक्तिहीन हो

(छ) उच्च कुलवाला

(ज) जो बात पहले हो चुकी हो

(झ) दूसरे के मन को जाननेवाला

(n)कविता लिखने वाला सर्वनाम की परिभाषा लिखते हुए उसके भेदों को सोदाहरण लिखिए। 

 

  1. निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच शब्दों के शुद्ध रूप लिखिए : 

(क)  ऊपरोक्त

(ख)  आर्शिवाद

(ग)   महत्वाकांछा

(घ)  मान्यनीय

(ङ)  दुस्कर

(च)  उत्तरदाई

(छ)  निश्पक्ष 

(ज)  पृष्टपेशन

(झ)  रचइता

(a)   औसधी 

  1. निम्नलिखित मुहावरे-कहावतों में से किन्हीं पांच का अर्थ बताते हुए उन्हें वाक्यों में प्रयुक्त कीजिए : 

(क)      दाँत काटी रोटी

(ख)      हवा से बातें करना

(ग)       हाथों के तोते उड़ना

(घ)       दो दिन का मेहमान

(ङ)      आस्तीन का साँप

(च)       कुएँ में भाँग पड़ी

(छ)       जहाँ चाह, वहाँ राह

(ज)       जस दूल्हा, तस बनी बरात

(झ)       नीचे के दाँत नीचे, ऊपर के दाँत ऊपर रह जाना

(ब)       हीरा मुझसे ना कहे लाख हमारौ मोल 

  1. समास की परिभाषा देते हुए उसके भेदों को सोदाहरण लिखिए।  
  2. I निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए : 

 (क) शरीर,

(ख) गंगा

(ग) झण्डा

(घ) अग्नि

(ङ)बादल

(च) सेना

(छ) अतिथि

(ज) शत्रु

(झ) आकाश

( ) हवा

II          निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच शब्दों के विलोम शब्द लिखिए :

(क) असंतोष

(ख) आलस्य

(ग) अभिमान

(घ) कृतज्ञ

(ङ) मुक्ति

(च) सन्धि

(छ) निन्दनीय

(ज) जड़

(झ) कृपण

(ब) शयन 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *